Chhattisgarh Sukma News : एक व्यक्ति ने बच्चे के लिए एक दो नहीं तीन शादी की। पहली और दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं हुआ। इसके बाद तीसरी पत्नी ने उनका संतान का सुख पूरा कर दिया। उसने एकसाथ चार बच्चों को जन्म दिया। चार नवजात बच्चों में से दो लड़के और दो लड़कियां हैं। डॉक्टर ने बताया कि मां और सभी नवजात बच्चे स्वस्थ हैं।
यह मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जैमर गांव का है। महिला के पति कवासी हिड़मा जैमर गांव के सरपंच हैं। उनकी तीसरी पत्नी ने शुक्रवार को बड़ी खुशखबरी दी। जगदलपुर के प्राइवेट अस्पताल में आदिवासी महिला का प्रसव हुआ और उन्होंने एकसाथ चार नवजात बच्चों को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ CM साय का बड़ा फैसला- ‘मयाली नेचर कैंप’ स्वदेश दर्शन योजना में शामिल, विकास के लिए मिले 10 करोड़
चौथे बच्चे के जन्म से डॉक्टर भी हैरान
पहले सोनोग्रामी जांच में पता चला था कि तीन बच्चे हैं, लेकिन चौथे बच्चे के जन्म से डॉक्टर भी हैरान हैं। चार नवजात बच्चों में तीन का वजन दो किलो है, जबकि चौथे का वजह डेढ़ किलो है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में जच्चा बच्चा की देखभाल हो रही है। इसे लेकर सरपंच के घर में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की साय सरकार का युवाओं को जॉब ऑफर, जानें क्या है PMEGP योजना और कैसे उठाएं फायदा?
जानें महिला के पति ने क्या कहा?
सरपंच कवासी हिड़मा ने चार बच्चों के जन्म पर डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि चार बच्चों को जन्म देने की वाली महिला का नाम दशमी है। वह उनकी तीसरी पत्नी हैं, जबकि पहली दो पत्नियों से एक भी संतान नहीं है। सरपंच ने कहा कि पहली पत्नी हूंगा से एक बेटी हुई थीं, जिसकी 14 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
18 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines