हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 167 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

विज्ञापन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 167 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 36 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम रायपुर के 09 कार्यों के लिए 38 करोड़ 02 लाख 79 हजार रुपये, नगर पालिक निगम बीरगांव के 16 कार्यों के लिए 05 करोड़ 78 लाख 76 हजार रुपये तथा लोक निर्माण विभाग के 12 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ 56 हजार , नगर पंचायत माना के विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ 37 लाख रुपये,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विकास कार्यों के लिए 19 लाख 36 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के लिए 04 करोड़ 03 लाख 22 हजार की लागत के 02 विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया।

और पढ़िए – रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले-उनका व्यक्तित्व आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक

विज्ञापन

विकास की इबारत लिखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 36.57 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें नगर पालिक निगम रायपुर के 13 कार्यों के लिए 32 करोड़ 76 लाख 33 हजार, नगर पालिक निगम बिरगांव के 02 कार्यों के लिए 74 लाख 87 हजार, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्य के लिए 50 लाख 36 हजार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन के 01 कार्य के लिए 02 करोड़ 56 लाख 41 हजार रुपये की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास की विभिन्न सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों और आम जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola