रायपुर: मुंबई में रह रही छत्तीसगढ़ की 23 साल की एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती की बड़ी ही बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। युवती की पहचान रूपल ओगरे के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूपल एयर इंडिया में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थीं। पुलिस ने इस मामले में 40 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विक्रम आठवल के रूप में हुई है।
अप्रैल में रायपुर से मुंबई आई थी युवती
आरोपी विक्रम आठवल रूपल के रेजिडेंशल कैंपस में साफ-सफाई का काम करता था। मुखबिर और तकनीकी मदद के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल हुई, कड़ी पूछताछ के बाद उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रूपल मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली थीं और वह अप्रैल में रायपुर से मुंबई आई थीं। रूपल मुंबई के मरोल में टाटा पावर सेंटर बस स्टेशन के पास, कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में अपनी बहन और एक पुरुष मित्र के साथ किराए पर रहती थीं। रूपल की बहन और दोस्त आठ दिन पहले मुंबई से रायपुर चले आए थे।
यह भी पढ़ें-‘छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020’ के तहत राज्य में पर्यटन स्थलों का हो रहा विकास
परिवार से आखिरी बार रविवार सुबह हुई थी बात
सूत्र ने बताया कि रूपल छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीसीपी की रिश्तेदार थीं। जांच से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि रूपल ने आखिरी बार रविवार सुबह अपने परिवार के साथ वॉट्सएप विडियो कॉल पर बात की थी। उसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। परिवार वालों ने परेशान होकर उनके दोस्तों को कॉल की। मौके पर पहुंचे उनके एक दोस्त ने रूपल का फ्लैट लॉक देखा और उसने इसकी जानकारी सोसायटी को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने दरवाजे को डुप्लीकेट चाबी से खोला तो रूपल मृत अवस्था में मिलीं।
सोसायटी में साफ-सफाई करता था आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की रूपल पर गलत नजर थी। वह सोसायटी में साफ-सफाई करने के दौरान पहले भी गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था। संदेह है कि उसने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले दूसरे व्यक्तियों, मेडिकल जांच और तकनीकी मदद से सारे पहलुओं की पुष्टि करने में जुटी है। तहकीकात के दौरान पता चला है कि विक्रम ने रूपल का भरोसा पा लिया था। वह कचरा लेने के लिए कई बार रूपल के फ्लैट के भीतर भी चला जाया करता था। रविवार को जब रूपल कचरा डब्बा लेने कमरे के अंदर गई, तो उसके पीछे-पीछे विक्रम भी कमरे में घुस गया। रूपल ने इस मामले में आपत्ति की, तो विक्रम ने उससे प्यार हो जाने की बात कह दी। एक तरफा प्यार के मसले पर रूपल ने विक्रम को बुरी तरह डांट दिया। इससे नाराज होकर विक्रम ने घटना को अंजाम दिया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines