मिशन 2024 के लिए तैयार बीजेपी, छत्तीसगढ़ में जनता तक पहुंचने का बताया प्लान

Lok Sabha Election 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने खास प्लान बनाना शुरू कर दिया है। 3 मार्च को छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी सेल के साथ कांफ्रेंस करेगी और लोकसभा चुनावों को लेकर उन्हें काम सौंपेगी। ऐसे में जानिए इस बार 400 पार का संकल्प पूरा करने के लिए क्या प्लान ला रही है भाजपा।

Ramji bharti

Ramji bharti

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां मिशन पर निकल चुकी हैं। जनता की दिक्कतों को जानने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा भी आगामी लोगसभा चुनाव को लेकर फॉर्म में है। 3 मार्च को भारतीय जनता पार्टी सभी प्रकोष्ठों/सेल के साथ एक दिन का सम्मलेन करने जा रही है। जानिए क्या है यह पूरी खबर।

यह सम्मलेन सुबह 10.30 बजे शुरू होगा जो प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और सभी सेल/प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती ने शनिवार को इसकी सुचना दी। वहां प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल समेत सभी 17 प्रकोष्ठों के संयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प किया है। इसे लेकर पूरे देश से 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव लिए जाएंगे।

भारती ने आगे बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव प्रबंधन समिति, क्लस्टर प्रभारियों को चुन लिया गया है। अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन

आगे बातचीत में उन्होंने बता कि सम्मेलन में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रकोष्ठों के दायित्व और कामों का बंटवारा होगा जिसके तहत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है। हर बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना, बूथ में 10 दीवार लेखन करना और अलग-अलग जगह पर चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से बातचीत करनी है। यह अभियान 3 मार्च से शुरू होगा और आने वाले लोकसभा चुनाव तक ऐसे ही चलता रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ