---विज्ञापन---

Korba News: पांच किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार रुपये आंकी गई कीमत

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा की पसान पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ने में अहम सफलता पाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम कुम्हारी दर्री में की है। मुखबीर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी, कि शत्रुहन साहू नामक व्यक्ति द्वारा कोरिया के ग्राम पोड़ी बचरा से गांजा लाकर […]

---विज्ञापन---

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा की पसान पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ने में अहम सफलता पाई है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम कुम्हारी दर्री में की है। मुखबीर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी, कि शत्रुहन साहू नामक व्यक्ति द्वारा कोरिया के ग्राम पोड़ी बचरा से गांजा लाकर रखा हुआ है और उसे वह बेचने के फिराक में है। पुलिस ने तत्काल छापामार कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये है आरोपी की पहचान

कोरबा जिले की पसान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोरिया से जिले से गांजा लेकर पसान क्षेत्र में खपाया करता था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम शत्रुहन सिंह है, जो ग्राम कुम्हारी दर्री का निवासी है।

---विज्ञापन---

इस तरह खपाया जाता था गांजा

बताया जा रहा है, कि आरोपी कोरिया जिले के ग्राम पोड़ी बचरा से गांजा लाता था और उसकी बिक्री किया करता था। पिछली रात पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गांजा लाकर अपने घर में छिपा कर रखा था। पुलिस ने तत्काल उसके घर पर छापा मारा और पांच किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

पसान थाना प्रभारी एस.के.धारी ने बताया कि जप्त गांजे की कीमत 75 हजार रुपए आंकी गई है। इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में आरोपी पकड़ा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2022 02:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola