'भारत कंट्रोवर्सी ' पर केजरीवाल ने भाजपा को लिया आड़े हाथो, बोले हिम्मत है तो बदलें 'इंडिया' नाम
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Upcoming Assembly Election in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां भारत विवाद को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के लालबाग मैदान में एक सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला।
केजरीवाल ने ‘भारत मुद्दे’ पर बीजेपी को आड़े हाथो लिया। केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में बीजेपी से सवाल करते हुए कहा “क्या भारत आपके पिता का है? यह 140 करोड़ लोगों का है। मैं बीजेपी को चुनौती देते हुए कहना चाहता हूं कि वे ‘इंडिया’ नाम बदलने की हिम्मत करे। वह(भाजपा) पिछले कई सालो से ‘इंडिया’ नाम पर कार्यक्रम चला रही है।
छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर लाना है तो यहाँ के किसान और आदिवासी समुदाय का विकास बहुत ज़रूरी है। स्थानीय लोगों से बात करने आज बस्तर इलाक़े में जगदलपुर आया हूँ। https://t.co/Dwg5ILV3vB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 16, 2023
अनंतनाग एनकाउंटर ऑपरेशन पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर केजरीवाल ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें दुख का एहसास नहीं होता। मुठभेड़ को आज चार दिन बीत गए हैं इस हादसे में कई जवानो की जान चली गयी इस पर पीएम मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। आगे केजरीवाल ने कहा, मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि ऐसी कौन सी वजह है जिसके कारण आप बोलना नहीं चाहते हैं। क्या आपको दुख महसूस नहीं होता?”
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से पूछा था कि अगर विपक्षी गठबंधन इंडिया अपना नाम बदलकर “भारत” कर लेता है तो क्या वह भारत का नाम बदल देगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: