हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नहीं रहे रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया, आतंकियों ने मारी थी गोली; परिवार में पसरा मातम

जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी और बच्चे घायल हैं। अब उनका शव रायपुर लाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Dinesh Mirania Pahalgam Victim

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने परिवार के साथ पहलगाम गए रायपुर के दिनेश मिरानिया भी आतंकी हमले का शिकार हो गए। मृतक कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज रायपुर लाया जाएगा। रायपुर के समता कॉलोनी के रहने वाले दिनेश मिरानिया अपने परिवार, पत्नी नेहा मीरानिया और 2 बच्चों शौर्य और लक्षिता के साथ पहलगाम घूमने गए थे। दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार में पसरा मातम

इस हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्चे डरे हुए हैं और पत्नी किसी से बात करने की हालत में नहीं है। फिलहाल, जवानों ने सभी को सुरक्षित निकाला है और सभी लोगों को श्रीनगर में रुकवाया गया है। जम्मू कश्मीर में रेड अलर्ट जारी है।

दिनेश के परिवार को कार्यक्रम में शामिल होना था

दिनेश के परिवार ने बताया कि जम्मू के पास उनके रिश्तेदार रहते हैं और उनके यहां एक कार्यक्रम था। दिनेश को भी इसमें शामिल होना था। पूरी फैमिली रविवार सुबह रवाना हो गई थी। रविवार को देर शाम जम्मू पहुंचे थे। सोमवार को रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिर मंगलवार को पुलवामा के बैसरन घाटी पहुंचे। दिनेश बच्चों के साथ घूम रहे थे। कुछ ही देर में आतंकियों ने घेर कर हमला कर दिया। आतंकियों ने पत्नी और बच्चों के सामने ही दिनेश को गोली मार दी। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वे बच नहीं पाए। बता दें, मिरानिया ट्रेडिंग कंपनी चलाते थे। वे 4 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर पत्नी ने ही परिवार को दी थी। मिरानिया ट्रेडिंग कंपनी चलाते थे।

विज्ञापन

आतंकवादी हमले में 27 की मौत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हुई है। दोपहर 2.45 बजे बैसरन घाटी में हुए इस हमले में 20 से ज्यादा घायल हैं।

ये भी पढ़ें- 20 दिन में 16 लोगों ने की सुसाइड की कोशिश! छत्तीसगढ़ के गांव में मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola