20 दिन में 16 लोगों ने की सुसाइड की कोशिश! छत्तीसगढ़ के गांव में मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के इंदागांव में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की जांच के लिए रायपुर से आई विशेषज्ञों की टीम ने गांव का दौरा किया। जानिए टीम ने इस दौरान क्या पाया और आगे प्रशासन क्या फैसला लेगा।

Image (31)

(पुरुषोत्तम पात्र)

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव गांव में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं ने आस-पास के लोगों को चौंका दिया है। बीते 1 महीने में सिर्फ 20 दिनों के अंदर-अदंर 16 आत्महत्याओं के प्रयासों के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने रायपुर से एक्सपर्ट्स की 6 सदस्यीय टीम को गांव भेजा गया है।

विज्ञापन

टीम में शामिल कई लोग

इस टीम में मनोरोग चिकित्सक, सामाजिक विशेषज्ञ और महामारी विभाग के डॉक्टर शामिल हैं। टीम का नेतृत्व डॉक्टर संदीप अग्रवाल द्वारा किया जा रहा हैं, जो प्रमुख जांच अधिकारी हैं। टीम में काले शर्ट में देखे गए। उनके साथ विशेषज्ञ राजेंद्र बीनकर (आसमानी शर्ट में) भी गांव में मौजूद रहे। टीम ने करीब 5 घंटे गांव में बिताए और आत्महत्या करने वाले या प्रयास करने वाले परिवारों से बातचीत कर उन लोगों की मानसिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं की गहराई से जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

सामने आए कई कारण

प्रारंभिक जांच में जो मुख्य कारण सामने पाए गए, वे इस प्रकार हैं- नशे की लत, घरेलू कलह और बेरोजगारी के चलते उत्पन्न हुए मानसिक अवसाद। जांच में यह भी सामने आया कि गांव में बनने वाली कच्ची शराब में जानलेवा सामग्री जैसे यूरिया, तंबाकू के पत्ते और धतूरे का इस्तेमाल हो रहा था, जो मानसिक संतुलन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

इस गंभीर और आपात स्थिति के मद्देनजर प्रशासन ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए महिला वाहिनी भी गठित की है। यह वाहिनी गांव में सक्रिय रूप से निगरानी कार्य करेगी और अवैध गतिविधियों को रोकने के प्रयास करेगी।

विज्ञापन

प्रशासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि टीम की पूरी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी, ताकि सरकार आवश्यक और उचित कदम उठा सके। विशेषज्ञ राजेंद्र बीनकर ने सुझाव दिया है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाना बेहद जरूरी है।

यह घटना न सिर्फ प्रशासन के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि मानसिक स्वास्थ्य को अब प्राथमिकता देना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ