हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ, बस्तर सांसद और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे मौजूद

विज्ञापन

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामाग्री के विक्रय के लिए मंच देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम मे बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प वं हाथकरघा प्रदर्शनी जगदलपुर शहर के मैथोडिस्ट मैदान लाल चर्च के सामने कलेक्टर कार्यालय के पास में 15 से 24 अप्रैल तक का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों, बुनकरों वं माटीशिल्पियों द्वारा 80 स्टॉलों के माध्यम से हस्तशिल्पकार, माटीशिल्पकार और बुनकरों द्वारा वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी में विक्रय किया जाएगा। प्रदर्शनी मे छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, शिसल शिल्प, कालीन, छिंद कांसा व कौड़ी शिल्प के साथ- साथ कोसा साड़ी, ड्रेस मटेरियल का विशाल संग्रह विभिन्न शिल्प सामग्रियों का विक्रय किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ बस्तर सांसद दीपक बैज के मुख्य आतिथ्य,छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola