अमित, खैरागढ़
छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स मामूली सी बात पर अपनी पत्नी के लिए हैवान बन गया और उसने हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सनसनीखेज घटना छत्तीसगढ़ के साल्हेवारा की है।
मामले की शुरुआत होली के दिन हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने होली के दिन पति को खाने के लिए भोजन नहीं दिया। इस बात पर शख्स इतना भड़क गया कि उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया और कई दिनों तक जंगलों में छिपा रहा, लेकिन अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
बेरहमी से की हत्या
आरोपी ने अपनी पत्नी को बांस के डंडे और मुक्कों से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस भयावह घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल में भाग गया था।
8 दिन तक जंगल में छिपा रहा आरोपी
लगभग आठ दिन तक आरोपी जंगलों में छिपा रहा, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी रही और पूरे जंगल को घेर लिया। आखिरकार, पुलिस की घेराबंदी के आगे आरोपी की चालाकी काम नहीं आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस ने उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
लालपुर में भी हुई ऐसी ही वारदात
इसी तरह की एक और वारदात लालपुर में भी हुई, जिसमें होलिका दहन के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी मांगी लाल बैगा शराब के नशे में धुत्त था और उसकी पत्नी कुंवरिया बैगा से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद मांगी लाल ने अपनी पत्नी को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
9 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines