मुंगेली : बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त भीम सिंह ने आज कलेक्टर राहुल देव के साथ मुंगेली विकासखंड के ग्राम लिम्हा में संचालित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने वहां स्व सहायता समूह की महिलाओं और उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों, उत्पाद तैयार करने हेतु कच्चा सामग्री की उपलब्धता, लागत, विपणन, पैकेजिंग तथा उसके विक्रय से होने वाली आमदनी के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त सिंह ने समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मिक्सचर (नमकीन) का स्वाद भी चखा और सराहना की। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा रीपा में गोबर से लकड़ी निर्माण, नमकीन, चना मुर्रा सहित विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है और वे सभी लोग इस रीपा से जुड़कर काफी खुश है।
संभागायुक्त ने समूह की महिलाओं को मन लगाकर कार्य करने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपायुक्त अर्चना मिश्रा, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और गांव में ही रोजगार व स्व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जिले के सभी विकासखंडो में दो-दो महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क संचालित किया जा रहा है। जहां समूह की महिलाओं और उद्यमियों द्वारा विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है।
समूह की महिलाओं ने बताया कि ग्राम लिम्हा के रीपा में अब तक 44 हजार रुपए से अधिक की सामग्री का विक्रय किया जा चुका है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिले में गोबर पेंट की डिमांड को देखते हुए शीघ्र ही यहां के रीपा में गोबर पेंट इकाई की स्थापना की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines