Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार की दोपहर नक्सलियों के कायराना हमले और 10 पुलिसकर्मियों समेत 11 की शहादत पर लोगों में गम और गुस्सा है। हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की घटना दिल दहला देने वाली है। जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने यह कायरता की। नक्सलवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की है।
मुख्यमंत्री ने 10 पुलिस कर्मियों और एक चालक की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।
और पढ़िए – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने इस तरह दिया हमले को अंजाम, देखिए घटना के बाद की तस्वीरें
हमले में ये जवान हुए शहीद
हमले में प्रधान आरक्षक जोगा साढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो और नव आरक्षक दुल्गो मंडावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मंडावी और गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी और प्राइवेट वाहन चालक धनीराम यादव की जान गई है।
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। डीआरजी जवानों को मौके पर भेजा गया। तलाशी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो एक आईईडी हमला हुआ, जिसमें डीआरजी के 10 जवान और एक चालक की जान चली गई। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines