रायपुर: बंगाली नववर्ष व बिलासपुर के बंगाली समाज के शताब्दी समारोह में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। बंगाली समाज के कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में बंगाली समाज का बड़ा योगदान है। स्वामी विवेकानंद बंगाल के बाद सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में समय गुजारा इसलिए रायपुर के एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किया गया। उन्होंने कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर के योगदान को भी कोई भुला नहीं सकता।
पूर्व सीएम रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पूर्व सीएम रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि भाजपा के शासनकाल में नेता मंत्री कभी सड़क मार्ग बस्तर नहीं जाते थे। आज बस्तर आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं। भाजपा के समय केवल राष्ट्रीय राजमार्ग के 5 किलोमीटर के दायरे में ही सरकार थी। बस्तर 15 साल तक नक्सलियों के कब्जे में रहा। हमारी सरकार ने उसको मुक्त किया। पांच सौ से ज्यादा गांव हमने नक्सलियों से मुक्त कराया और नक्सलियों को पीछे धकेला।
भूपेश बघेल ने आगे कहा- बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा यदि चर्च बने तो भारतीय जनता पार्टी के शासन में बने। पहले आदमी कोई धर्म स्वीकारता है फिर पूजा स्थल बनाता है। वहां चर्च बना तो पहले वहां क्रिश्चन बने..भाजपा नेताओं में 15 साल मैं जितना चर्च बनवाया उतना पहले कभी नहीं बना।
आदीवासी नेताओं की दुर्गति रमन सिंह ने की
पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए सीएम बघेल ने कहा- रमन सिंह को कुछ समझ नहीं आता है वह कुछ का कुछ बोलते रहते हैं। रमन सिंह अपनी चिंता करें अपनी पार्टी की चिंता करें… आदिवासियों और आदीवासी नेताओं की दुर्गति रमन सिंह ने की, अब अकेले रेणुका सिंह बच गई हैं, रामविचार, नंदकुमार, विष्णु देव साय जैसे आदिवासी नेताओं को रमन सिंह और भाजपा ने पीछे धकेल दिया है।
कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, छग पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी शामिल हुए।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines