40 फीट ऊंचाई से बच्चा गिरा, मां-बाप की निकली चीखें; लाश देख हुए बेहोश, मॉल में पिता के हाथ से छूटा बच्चा

Child Slips From Father Hand Video Viral: शॉपिंग मॉल में घूमने गए एक शख्स के हाथ से छूटकर बच्चा नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे को जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Chhattisgarh Shopping Mall Accident Video Viral

छत्तीसगढ़ के शॉपिंग मॉल में हुए हादसे के वीडियो स्नैपशॉट।

विज्ञापन

Child Slips From Father Hand: छत्तीसगढ़ के रायपुर में शॉपिंग मॉल में एक खौफनाक हादसा हुआ। तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत हो गई। बच्चा एस्केलेटर से करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरा, लेकिन जैसे ही वह नीचे गिरा, मां-बाप की चीखें निकल गईं।

डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले वह दम तोड़ चुका था। मां-बाप ने अपने जिगर के टुकड़े की लाश देखी तो वे बेहोश हो गए। हादसा बच्चे के पिता के हाथ से स्लिप होने की वजह से हुआ था। एस्केलेटर पर चढ़ते हुए एक बच्चे को संभालने के चक्कर में दूसरा मासूम बच्चा पिता के हाथ से छूट गया।

विज्ञापन

मॉल की तीसरी मंजिल पर चढ़ रहे थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर के शॉपिंग मॉल में परिवार शॉपिंग करने आया। पिता दोनों बच्चों को लेकर एस्केलेटर पर चढ़ रहा था, लेकिन जैसे ही उसे अपने एक बच्चे का हाथ पकड़ा। उसकी गोद से दूसरा बच्चा छूट गया। वह मॉल की तीसरी मंजिल पर था, जहां ऊंचाई करीब 40 फीट थी। उसने बच्चे को लपकने की कोशिश की, लेकिन उसकी चीखें निकल गई।

हादसा देखकर मॉल में हड़कंप मच गया। मां-बाप भी चीखते चिल्लाते दौड़कर नीचे आए। लोगों ने बच्चे को संभाला, लेकिन वह होश में नहीं था। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में ली CCTV फुटेज

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मॉल में लगे CCTV चेक किए तो हादसे की फुटेज मिली। हादसा मंगलवार रात हुआ, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है, क्योंकि मृतक के मां-बाप अभी सदमे में हैं, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ