पेशाब पिलाया, जूते-चप्पल पहनाए, पेड़ से बांधकर पीटा; प्यार करने की खौफनाक सजा का वीडियो वायरल

Ujjain Couple Assault Video Viral: प्यार किया तो डरना क्या, लेकिन युवक को लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा और बुरी तरह बेइज्जत किया। प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए गांव छोड़कर चला गया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें तलाश लिया और पकड़कर गांव ले आए। इसके बाद दोनों को प्यार करने की सजा दी। इस सजा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Couple Assault Viral Video Snapshot

युवक की पिटाई के वायरल हुए वीडियो के स्नैपशॉट।

Ujjain Couple Assault Video Viral: मजनूं ने लैला से प्यार किया तो उसे लोगों ने खौफनाक सजा दी। पत्थर मार-मार कर पीटा। प्यार करने की ऐसी ही खौफनाक सजा मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़के को दी गई। युवक को सजा देने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

युवक ने एक शादीशुदा महिला से प्रेम किया, जिससे शादी करने के लिए वह उसे लेकर राजस्थान चला गया, लेकिन लड़की के गांव वाले दोनों को पकड़ लाए। युवक को पेड़ से बांधकर जूते चप्पलों की माला पहनाई। बाल काट दिए। पेशाब पिलाया, बुरी तरह पीटा। बेइज्जत और शर्मिंदा किया। महिला को भी बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन

ग्रामीण बोले- आपस में सुलझा लेंगे मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भाटपचलाना का है। हालांकि पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मारपीट के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। पीड़ित और सजा देने वाले दोनों बंजारा कबीले के हैं। महिला शादीशुदा है और 2 बच्चों की मां है, लेकिन वह दोनों बच्चों को छोड़कर युवक के साथ राजस्थान भाग गई। गांव वालों को मामले का पता चला तो उन्होंने कहा कि मामला गांव का है तो हम मिलकर सुलझा लेंगे, पुलिस की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों राजथान में मिले।

विज्ञापन

बालों में उस्तरा फिरवाया, वीडियो बनाया

बताया जा रहा है कि ग्रामीण खुद राजस्थान जाकर महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर लाए। उन्होंने युवक को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसे थप्पड़-चप्पलों से पीटा। जूते-चप्पलों की माला बनाकर गले में पहनाई। उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। मौके पर दोनों के घर वाले भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों को भला बुरा कहा। इस दौरान गांव के लोग युवक का मजाक उड़ाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। लोगों ने युवक के बालों में अजीबोगरीब तरीके से उस्तरा फिरवा दिया। उसे अपमानित करते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिस महिला को वह ले गया था, उसके हाथों से भी पिटवाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ