Surrendered Naxalites Couple Passed 10th Open Exam: छत्तीसगढ़ से नक्सलियों से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा से जुड़ने वाले कई नक्सलियों ने ओपन परीक्षा में सफलता हासिल की है। सरेंडर करने वाले नक्सली दंपति लिबरू (दिवाकर कोर्राम) और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने करीब 12 साल बाद 10वीं की ओपन एग्जाम दिया। इस परीक्षा में दोनों पास हो गए, लिबरू को 10वीं में 35 प्रतिशत मार्क्स मिले। ऐसे में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 10वीं पास करने वाले इस पति-पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर, उन्हें बधाई दी।
लाखों के इनामी नक्सली ने पास की 10वीं परीक्षा
पूर्व नक्सली दंपति लिबरू (दिवाकर कोर्राम) और उसकी पत्नी लक्ष्मी आज से 3 साल पहले, साल 2021 में सरकार की पुनर्वास योजना के तहत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन दोनों ने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के प्रयास से 10वीं की ओपन परीक्षा दी, जिसमें वह तीसरी बार में सफल हुए। बता दें कि पूर्व नक्सली लिबरू उर्फ दिवाकर कोर्राम पर 14 लाख रुपये का ईनाम था।
यह भी पढ़ें: ‘उनके इस बयान का कोई अर्थ नहीं है’ कांग्रेस के BJP और BJD मौसेरा भाई वाले पर भड़के CM विष्णुदेव साय
नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, इस साल वनांचल में निवासरत 200 बैगा युवक और युवतियों ने ओपन परीक्षा के फार्म भरे हैं। इस परीक्षा में कुल 140 बच्चों के पास होने की खबर है। उन्होंने कहा कि सरेंडर होने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ मिलने से आने वाले दिनों में और भी नक्सली सरकार की इस मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines