Chhattisgarh Minister Tankram Verma Attack on Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा लगातार पार्टी का प्रचार प्रसार जारी है। प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के चुनाव अच्छे पूरे हो गए, अब तीसरे चरण के चुनाव में गिनती के दो दिन बाकी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है। प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के पास न तो नीति है न ही नियत है।’
कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ राजस्व का तंज
दरअसल राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को पार्टी के प्रचार के लिए बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रणनीति बनाई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए टंकराम वर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में हुए पहले दो चरणों के चुनाव में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। अब जल्दी तीसरे चरण के चुनाव के लिए भी मतदान हो जाएंगे, जिसके बाद कांग्रेस पूरी तरह नकार हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को 1 लाख रुपये देने वाली कांग्रेस की घोषणा पर छत्तीसगढ़ मंत्री का तंज, बोली- पूरे नहीं होते इनके वादे
फिर पीएम बनेंगे मोदी
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही नियत है। इन दिनों कांग्रेस मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने रही हैं। देश और प्रदेश की जनता को मोदी पर भरोसा है, इसी के साथ छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी और 4 जून को नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines