Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हाईवा और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार ट्रक चांपा से बम्हनीडीह जा रहा था और हाईवा बम्नीडीह से चांपा की ओर आ रहा था। हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुआ।
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लगा जाम
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भंयकर थी कि हादसे के बाद मृतकों को बाहर निकालने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुरी तरह से फंसे तीनों शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। हादसा हाईवे पर होने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया।
हादसे के बाद एसपी पहुंचे घटनास्थल
घटना के बाद एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। हादसे के बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। तीनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines