Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का अपीलकर्ताओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल की मदद से अपीलकर्ता अब मोबाइल से भी अपने दूसरे अपील की सुनवाई में ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। इसमे वो अपने घर या किसी अन्य स्थान से भी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में उपस्थित हो सकते हैं।
ट्रायर बेस पर की गई शुरुआत
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी और राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल के कोर्ट में कई प्रकरणों की सुनवाई में इसका ट्रायल किया गया। राज्य सूचना आयोग ने 21 जून से ट्रायल बेस पर इसकी शुरुआत की गई है। आरटीआइ के कई प्रकरणों की सुनवाई में बिलासपुर से ठाकुर नवल सिंह और कांकेरी से देवाशीष के कई प्रकरणों की सुनवाई की गई। इसमें अपीलार्थी अपने मोबाइल से सुनवाई में शामिल हुए। अपीलार्थियों ने कहा कि आयोग की तरफ से यह एक अच्छी पहल है। इससे समय बचेगा और सुविधाजनक अवसर मिलेगा। इस ट्रायल में शामिल हुए अपीलार्थियों को घर बैठे ही सुनवाई में जुड़ने का मौका मिला, जिसके बाद उन्होंने राज्य सूचना आयोग को धन्यवाद दिया।
अच्छा नेटवर्क जरुरी
राज्य सूचना आयुक्त त्रिवेदी ने अपीलकर्ताओं से मोबाइल कनेक्शन के माध्यम से जुड़ने के लिए बेहतर नेटर्वक का उपयोग करने को कहा, ताकि ऑडियो और वीडियो बिना किसी रुकावट से आ सके। अभी तक राज्य सूचना आयुक्त के न्यायालय कक्ष अथवा संबंधित जिलों के कलेक्टोरेट स्थित एनआइसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से अपीलार्थी सुनवाई में शामिल हो रहे थे। अब मोबाइल से भी शामिल होने का अवसर व सुविधा मिल सकेगी।
जानिए कैसे जुड़ेगे ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के तरफ से जानकारी दि गई कि मोबाइल कनेक्शन से अभ्यर्थियों को राज्य सूचना आयोग द्वितीय अपील की सुनवाई में उपस्थित होने के लिए वर्तमान में ट्रायल बेस पर काम शुरू किया गया है। इसमें राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट से अपीलार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाएगा। उस लिंक के द्वारा अपीलार्थी सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत द्वितीय अपील के प्रकरण में सुनवाई की तारीख में सीधे जुड़ सकेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines