Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार लगातार जारी है और इसी के साथ प्रदेश के निर्वाचन आयोग की टीम का काम भी जारी है। छत्तीसगढ़ की निर्वाचन आयोग की टीम लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर काफी सख्त है। इसके साथ ही प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये की अवैध धन राशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं।
निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश
निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया है। इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के अलग-अलग प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी साथ पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है। अब तक राज्य में एजेंसियों ने कुल 25 करोड़ 8 लाख रुपये की अवैध कैश और सामान जब्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
आचार संहिता को लेकर प्रशासन सख्त
निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इन्फोर्समेंट एजेंसीज ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 28 मार्च तक 25.8 करोड़ रुपये के कैश और सामान जब्त किए हैं। जिसमें 5 करोड़ 28 लाख रुपये, 41 लाख रुपये की अवैध शराब, 1.48 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और 94 लाख रुपये के कीमती आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा 16 लाख 96 हजार रुपये के बाकी सामान पकड़े गए हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines