छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Second Phase Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

Chhattisgarh Election Officer Reena Babasaheb Kangale

छत्तीसगढ़ की निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Second Phase Nomination: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। ऐसे में प्रदेश के अंदर पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रियाएं खत्म हो गईं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च को हो रही है। इस बात की जानकारी प्रदेश की निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दी है।

विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू 

निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब ने बताया कि पहले फेज के लिए बस्तर लोकसभा सीट से कुल 12 उम्मीदवारों द्वारा 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं निर्वाचन आयोग की तरफ से दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसके अनुसार 28 मार्च से दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, जिसमें महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट शामिल है।

विज्ञापन

निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी 

इन तीनों लोकसभा सीटों पर 28 मार्च से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 4 अप्रैल 2024 तक चलेगी। पदाधिकारी ने बताया कि प्रक्रियाएं खत्म होने के बाद 5 अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 8 अप्रैल 2024 तक कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होंगे। बता दें कि, प्रदेश में प्रशासन आचार संहिता को लेकर काफी सख्त है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ