'देश की शिक्षा नीति को दुनिया में मिलेगी अगल पहचान', छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री का बड़ा बयान

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Dewangan: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने भारत की नई शिक्षा नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Dewangan (2)
विज्ञापन

Chhattisgarh Labor Minister Lakhan Lal Dewangan: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा स्थित सरकारी इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए अलग-अलग विषयों से अवगत करवाया जाएगा। इससे भविष्य में हमारी शिक्षा नीति विश्व स्तर पर एक नई पहचान बनाएगी।

नई शिक्षा नीति को दुनिया में मिलेगी पहचान

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आगे कहा कि छात्राओं को हमेशा लगातार आगे बढ़ते रहने चाहिए और आदर्श छात्र जीवन जीना चाहिए। नई शिक्षा नीति युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करने का साधन बनने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर जिले का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। आज इस कार्यक्रम में नए एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ये छात्र-छात्राएं महाविद्यालय से ज्ञान प्राप्त कर राष्ट्र के लिए उपलब्धियां हासिल करे और देश का नाम रोशन करें।

विज्ञापन

विकसित भारत की संकल्पना

इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना खरे ने कहा कि आज से नए एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय के छात्र हैं। अब वह ज्ञान के इस मंदिर का प्रयोग कर अपने भविष्य को विकास की ओर ले जाएंगे। नई शिक्षा नीति का उपयोग कर नई शिक्षा को जीवन में उतारते हुए विकसित भारत की संकल्पना में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ