Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए-नए आयाम तलाश रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक के लिए लगातार इंवेस्ट कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका भी राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे हैं। इसी के तहत राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से खास मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सेक्टर्स में डोमेस्टिक इन्सिटटयूशनल इंवेस्टमेंट और फॉरन इन्सिटटयूशनल इंवेस्टमेंट को बढ़ाने पर बात की।
वित्त मंत्री से राज्यपाल की खास बातचीत
राज्यपाल रमेन डेका ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फॉरन इन्सिटटयूशनल इंवेस्टमेंट और डोमेस्टिक इन्सिटटयूशनल इंवेस्टमेंट के जरिए छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन 2025 के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्य में मौजूद संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ बड़े और छोटे उद्योगों,स्वास्थ्य, शिक्षा और टेक्नोलॉजी के अलग-अलग सेक्टर में इंवेस्ट को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें: Fake IPS के बाद फेक SBI ब्रांच कांड, बेरोजगारों के उड़े होश; ऐसे खुला राज
छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं
इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन में होने वाले निवेश से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भरपूर मात्रा में प्राकृतिक, खनिज और वन की संपदा है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं है। इसके अलावा वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines