OP Chaudhary Hit Back Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही संपन्न हो गया है। फिलहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मंत्री दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सीएम साय के ओडिशा दौरे को लेकर कांग्रेस की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में इस बीच इसको लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है। ओपी चौधरी ने कांग्रेस के सवाल पर वार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा भाई बहनों के साथ धोखा करने वाले कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस को सवाल उठाने का हक नहीं
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन के निर्देशों के अनुसार ही काम करती है। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो गया है, जिसके बाद संगठन के निर्देशों के अनुसार ही हम उड़ीसा में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों के साथ धोखा किया गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सीबीआई जांच का निर्णय लिया गया है, जो अभी भी चल रही है। इस जांच से कई लोग घबराए हुए हैं और भाग रहे हैं। लेकिन जो कई भी इसका जिम्मेदार है, उसे इसका जवाब देना होगा।
यह भी पढ़ें: ‘अमेठी से वायनाड गए, वायनाड से रायबरेली आए, यहां से भी विदाई तय’, छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का तंज
कांग्रेस पर वित्त मंत्री का वार
कैबिनेट में बदलाव को लेकर कांग्रेस के बयान पर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नौका है। विपक्ष का दर्जा प्राप्त करने में भी कामयाब नहीं पाई है। भाजपा में पद ही नहीं, बल्कि दायित्व भी होता है। कांग्रेस का दूसरों पर सवाल उठाना हेस्यास्पद है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines