Chhattisgarh Education Minister Brijmohan Aggarwal: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के लिए काम कर रही है। इसका ताजा मिसाल प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पेश की है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपनी मां के निधन के बाद फिर से काम पर लौट आए हैं। उन्होंने पाठ्य पुस्तक निगम कार्यकारिणी सभा की 88वीं बैठक बुलाई, जिसमें शिक्षा मंत्री ने मंडल के काम की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इस बैठक में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है।
शिक्षा मंत्री ने बैठक में किया मां को याद
अपनी मां को याद करते हुए बैठक में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी मां का निधन उनके लिए बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके जीवन में उनकी मां एक महत्वपूर्ण स्तंभ थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए वह मां इच्छा को पूरा करते हुए अपना काम जारी रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने दिखाई दरियादिली, गंभीर बीमारी से जूझ रही दीक्षा जायसवाल की मदद को बढ़ाया हाथ
मंडल अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बैठक में शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने पाठ्य पुस्तक निगम के काम की समीक्षा करते हुए कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए मंडल के अधिकारियों को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने पर काम करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री, समेत मंत्रीमंडल के बाकी सदस्यों का परिचय उनकी फोटो के साथ प्रकाशित किया जाना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल से जुड़े सभी संस्कृत स्कूल को तय समय सीमा के अंदर पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करवाई जाए।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines