---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने दिखाई दरियादिली, गंभीर बीमारी से जूझ रही दीक्षा जायसवाल की मदद को बढ़ाया हाथ

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अप्लास्टिक एनीमिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही दीक्षा जायसवाल के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बिना रुके प्रदेश के लोगों के हितों से जुड़े काम कर रही है। प्रदेश के लोगों, बच्चों और किसानों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्नेह किसी छिपा नहीं है। सीएम साय ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए हर तरफ उनकी तारीफ की जा रही है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा क्षेत्र की दीक्षा जायसवाल के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की है।

---विज्ञापन---

इलाज के लिए सीएम साय ने दी आर्थिक सहायता

जानकारी के अनुसार, धरसींवा क्षेत्र के ग्राम मांढर में रहने वाली दीक्षा जायसवाल अप्लास्टिक एनीमिया नामक एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। दीक्षा जायसवाल के पिता लतेल जायसवाल ने बताया कि वे अपनी बेटी के इलाज के लिए काफी परेशान हैं। क्योंकि उनकी बेटी के इलाज में लाखों रुपये का खर्च हो रहा है। उन्होंने अपनी इस परेशानी को धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा को बताया। इसके बाद विधायक अनुज शर्मा ने इसकी जानकारी सीएम साय को दी और दीक्षा जायसवाल के इलाज में सरकारी सहयोग करने के लिए आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: CGBSE 12th Board Exam: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, CM विष्णु देव साय ने दी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

---विज्ञापन---

पिता ने जताया सीएम साय का आभार

मुख्यमंत्री साय ने दीक्षा जायसवाल की बीमारी के बारे में जानने के बाद उसके इलाज के लिए सरकारी सहयोग देने को राजी हो गए। सीएम साय ने दीक्षा को इलाज के लिए तत्काल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। राज्य सरकार से मिली इस आर्थिक सहायता के लिए दीक्षा के पिता लतेल जायसवाल ने सीएम साय का आभार जताया है। लतेल जायसवाल ने कहा कि इस आर्थिक सहायता के लिए सीएम साय का बहुत-बहुत आभार, अब इन पैसों से उनकी बेटी का इलाज हो जाएगा।

First published on: Mar 01, 2024 12:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola