CM Arun Sao Targets Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ ही संपन्न हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बाकी बड़े मंत्री दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी को सभा संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गये, वायनाड से रायबरेली आये अब वहां की भी जनता उनकी विदाई करने के लिए बैठी हुई हैं।
रायबरेली से भी हारेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के लिए कांग्रेस नेताओं के रायबरेली दौरे पर तंस कसते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि यहीं सब बताता है कि कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है। कांग्रेस के एक नेता के लिए पूरी मंडली जा रही है। वहां से भी वह खाली हाथ ही लौटने वाले हैं। इससे कांग्रेस को कुछ भी हासिल नहीं होगा। पहले राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गए, फिर वायनाड से रायबरेली आए। अब वहां की भी जनता उनकी विदाई करने के लिए बैठी हुई है।
यह भी पढ़ें: CG: डिप्टी सीएम की नक्सलियों से अपील, बोले-‘बंदूक की गोलियों से किसी भी चीज का हल नहीं निकलता’
जीत रही है भाजपा
वहीं सभी सीटों पर मतदान के बाद फीडबैक को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि लोगों के रुझान और प्रतिक्रिया के आधार पर हमने समीक्षा की है, जिसके आधार पर भाजपा जीत रही है। इसके साथ ही पीएम श्री योजना पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस का स्कूल नहीं है, ये सरकार का स्कूल है। जिसे राज्य सरकार संचालित कर रही है, केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश की तरक्की के लिए ये किया जा रहा है। वहीं पीएम श्री योजना पर कांग्रेस प्रोटेस्ट को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines