Deputy CM Arun Sao Targets Congress Candidate: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इन दिनों प्रदेश में बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। इस बयान के लिए कवासी लखमा पर FIR भी दर्ज की जा चुकी है। अब कवासी लखमा पर हुए FIR पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कवासी लखमा पर तंज कसते हुए कहा कि इससे यह पता चलता है कि उनकी सोच कैसी है।
कवासी लखमा पर डिप्टी सीएम का वार
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कवासी लखमा के बयान से पता चलता है कि कवासी लखमा किस प्रकार से नियमों के खिलाफ बात करते हैं और बयान देते हैं। वो अपने रवैये से लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ नियम और मर्यादाएं हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान सभी को पालन करना चाहिए। क्योंकि इसी जरिए चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न हो पाता है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM साय का राहुल गांधी पर तंज, बोले- उनके यहां आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं
मिशन 11 पर भाजपा कर रही काम
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के वादे और घोषणा पत्र के बारे में देश की जनता बखूबी जानती है। कांग्रेस ये चुनाव जीतने वाली नहीं है, इन्होंने कभी वादा पूरा नहीं किया। झूठे वादे करने में यह माहिर रहे हैं, जनता पर इसका कोई असर होने वाला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम मिशन 11 पर काम कर रहे हैं। प्रदेश में 11 की 11 लोकसभा सीट पर भाजपा को जीताने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines