छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम ऐलान, भाजपा पूरे देश में मनाएगी आपातकाल का काला दिवस

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी आपातकाल काला दिवस मनाएगी। कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था और संविधान को बंधक बनाने का काम किया था।

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao
विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव हाल ही में मध्य प्रदेश के दौरे से वापस आ गए हैं। प्रदेश में वापस आने के बाद ही उन्होंने पूरे राज्य में काला दिवस मनाने की बात कही। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी काला दिवस मनाएगी। उन्होंने बताया कि आज के दिन कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था और संविधान को बंधक बनाने का काम किया था। उन्होंने आम जनता समेत न्यायपालिका और मीडिया के अधिकारों का भी हनन किया था।

विज्ञापन

आपातकाल का काला दिवस मानएगी भाजपा 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि आज पूरे देश में भाजपा आपातकाल का काला दिवस मानएगी। प्रदेश में भी भाजपा के सभी जिला मुख्यालय में काला दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने आपातकाल की निंदा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को बंधक बनाने का काम किया था। लोगों के नागरिक अधिकारों का हनन करके तानाशाही दिखाई थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान न्यायपालिका और मीडिया की भी स्वतंत्रता का हनन करने का काम किया था।

डिप्टी सीएम का रायगढ़ दौरा

उन्होंने आगे कि इसमे कोई शक नहीं कि आपातकाल वास्तव में देश के लिए काला दिन था। इसकी जानकारी लोगों को हो, दोबारा कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके। इसलिए भाजपा आज ये काला दिवस मना रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएम साय जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाले है। हाल ही में डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायगढ़ दौरा करेंगे, इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ