CM Vishnudev Sai Targets Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के स्टार प्रचारक विष्णुदेव साय इन दिनों चुनाव प्रचार को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा प्रदेश में पार्टियों के स्टार प्रचारकों द्वारा लगातार जनसभाओं और चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा हैं। चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज छत्तीसगढ़ में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ आएंगे रक्षा मंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। सीएम साय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दंतेवाड़ा और बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दंतेवाड़ा के गीदम में राजनाथ सिंह के लिए चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रक्षा मंत्री बस्तर लोकसभा सीट और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।
यह भी पढ़ें: CG Lok Sabha Election: पहले ही दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, रचा इतिहास
राहुल गांधी पर सीएम साय का तंज
बता दें कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने को लेकर सीएम साय ने कहा कि चुनाव हैं सभी बड़े नेता आएंगे और अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। वैसे राहुल गांधी के आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जहां जहां राहुल गांधी आते है वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines