Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Targets Mamata Banerjee: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इस सिलसिले में वह लगातार झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम साय विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में सीएम साय ने तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम साय ने कहा कि रहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले ने धर्म आधारित वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा मारा है।
सीएम साय का ममता बनर्जी पर वार
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन लगातार संविधान की हत्या का षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला बताता है कि ममता बनर्जी की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को गैर-संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ा रही थी। इंडी गठबंधन के लोग केवल वोट बैंक के लिए लगातार सालों से आदिवासियों और पिछड़े वर्गो का हक छीनकर, उसे मुसलमानों की झोली में डाल रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाय, वो उतना ही कम है।
यह भी पढ़ें: वर्दी पहने हुए थे मारे गए सातों नक्सली, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद, मुठभेड़ जारी
कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में धर्म आधारित आरक्षण के लिए कोई स्थान नहीं है, इसके बारे में सभी जानते हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को एक फैसला सुनाया, जिसमें कोर्ट ने बताया गया कि साल 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में सभी धर्म आधारित आरक्षण के प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। यह भारत के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े वर्गों के हक में लिया गया बड़ा फैसला है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines