'छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा पीएम के फैसलों का पूरा लाभ', कॉन्फ्रेंस में बोले CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि उनकी सरकार राज्य के किसानों को केंद्र सरकार के सभी किसान हितैषी फैसलों का लाभ उन तक पहुंचाएगी।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (65)
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने पर भी काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी काम हो रहा है। इससे प्रदेश के किसानों और गरीब लोगों के केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की योजना का लाभ मिल रहा है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि उनकी सरकार राज्य के किसानों को केंद्र सरकार के सभी किसान हितैषी फैसलों का लाभ उन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन

किसानों की भलाई के फैसले

बता दें कि देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों की भलाई के लिए लगातार फैसले लिए जा रहें है। हाल ही में पीएम मोदी ने किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल पर से मिनिमम एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा लिया है। इसके अलावा खाद्य तेलों के इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोत्तरी और प्याज के इम्पोर्ट ड्यूटी को कम करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस इन फैसलों का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे दिल से स्वागत किया है।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा लाभ

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि केन्द्र सरकार के इन फैसलों से देश के सोयाबीन, बासमती, प्याज, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली की खेती करने वाले किसानों की कमाई में इजाफा होगा। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा। बाजार में इन किसानों के फसल की मांग बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र सरकार के सभी किसान हितैषी फैसलों का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ