Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Demise Former MP Veena Verma: मध्य प्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद वीणा वर्मा अब हमारे बीच नहीं रही। नई दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया है। इसके साथ ही सीएम साय ने परिवार जनों को संवेदना दी। इसके अलावा सीएम साय ने बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विकास में वीणा वर्मा के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया।
सीएम साय ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर राज्यसभा की पूर्व सांसद वीणा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया। इस पोस्ट में सीएम साय ने सबसे पहले बताया कि 6 फरवरी को नई दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान वीणा वर्मा का निधन हो गया। सीएम ने उनके निधन गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को संवेदना ही। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें: रंग लाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना, अब तक 7.78 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन
कौन हैं पूर्व सांसद वीणा वर्मा?
बता दें कि वीणा वर्मा कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। वीणा वर्मा को लगातार साल 1986 से लेकर 2000 तक राज्यसभा सांसद चुना गया था। इसके अलावा वह राजभाषा पर संसद की समिति, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और भारतीय परिषद की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वीणा वर्मा के पति श्रीकांत वर्मा प्रख्यात कवि और पूर्व राज्यसभा सदस्य थे। वहीं उनके अभिषेक वर्मा भारतीय हथियार डीलर थे। वीणा वर्मा की बहू एंका वर्मा पूर्व मिस यूनिवर्स रोमानिया हैं। वह पिछले कई महीनों से एक बीमारी से जूझ रही थी, उसी बीमारी के इलाज के दौरान नई दिल्ली में उनका निधन हो गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines