---विज्ञापन---

CG: ‘हरेली तिहार’ पर नाचते-झूमते दिखे CM साय, किसानों को दी ये बड़ी सौगात

CM Vishnudev Sai celebrated Hareli Tihar:छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हरेली तिहार के मौके पर पत्नी कौशल्या साय और परिवार के साथ विधिवत रूप से पूजा की। इसके बाद सीएम साय ने क्षेत्र के लोगों के साथ खूब डांस किया।

---विज्ञापन---

CM Vishnudev Sai Celebrated Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार का त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीएम विष्णुदेव साय का पहला हरेली तिहार है, जिसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम साय के निवास कार्यालय को परंपरागत रूप से परिवार और आमजनों द्वारा सजाया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मौके पर पत्नी कौशल्या साय और परिवार के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों और गेड़ी की पूजा की। साथ ही प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी फसल और बाकी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके अलावा, सीएम साय इस मौके पर क्षेत्र के लोगों के साथ नाचते-झूमते भी दिखाई दिए हैं।

---विज्ञापन---

किसानों को दी बड़ी सौगात

हरेली तिहार त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम साय ने मुख्यमंत्री निवास पर किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण सब मिशन योजना के तहत ट्रैक्टर भेंट किए। अनुसूचित जाति के किसानों को 40 और 50 प्रतिशत अनुदान के तहत ट्रैक्टर वितरण किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने सभी प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: CG: रायपुर में CM साय ने किया 5 गर्ल्स हॉस्टल का शुभारंभ, छात्राओं को दिया शिक्षा विकास का मूल मंत्र

---विज्ञापन---

क्या बोले सीएम साय?

सीएम साय ने कहा कि आज विधिवत शिव जी की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही किसानों के कृषि यंत्रों की भी पूजा-अर्चना की गई। सीएम साय ने बताया कि आज उन्होंने महादेव से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके साथ ही किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण सब मिशन योजना के तहत 23 ट्रैक्टर बांटे गए। इसके अलावा एक किसान को हार्वेस्टर भी दिया गया है। इसके साथ ही भोरमदेव दर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वह कल भोरमदेव जाएंगे और सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे।

First published on: Aug 04, 2024 05:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola