सीएम विष्णु देव साय ने समाज से की अपील बोले- अपेक्षा है आप कभी धर्मांतरण नहीं करेंगे

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: विष्णुदेव साय शनिवार को महासमुंद जिले के ग्राम झलप में आयोजित संत गुरू रविदास महासभा और रविदास समाज के स्टेट लेवल के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai:  

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai:  

विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai:  आयोजित महासमुंद जिले के ग्राम झलप में आयोजित संत गुरू रविदास महासभा और रविदास समाज के स्टेट लेवल के महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सीएम बनने के बाद पहली बार विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप संत रविदास के वंशज हैं, साथ ही उन्होंने रविदास समाज के युवाओं के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन

सीएम ने क्या कहा 

सीएम विष्णुदेव साय ने लेट पहुंचने के लिए खेद व्यक्त किया और जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास महान संत थे। कबीर दास और गुरूनानक देव जी ने भी संत गुरू रविदास को श्रेष्ठ संत कहा था। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मुझे इस समाज से अपेक्षा है कि वह कभी धर्मांतरण नहीं करेंगे, जिसके साथ उन्होंने युवाओं से समाज के विकास के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहा। हर घर के बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज भी शिक्षित होगा।

विज्ञापन

फिर से भाजपा सरकार

सीएम विष्णुदेव साय ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि युवाओं को नशाखोरी से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने जनसभा में लोगों से पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करने और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना पर मोहर लगाई। विष्णदेव साय ने  क्षेत्र की सिंचाई सुविधा और अन्य मांगों पर शीघ्र कार्य करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ