हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'इन्हें जनता और उसकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं' ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर छत्तीसगढ़ मंत्री ने साधा निशाना

CG Minister Brijmohan Agarwal Targets Odisha Patnaik Govt: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

CG Minister Brijmohan Agarwal Targets Odisha Patnaik Govt: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर स्टार प्रचारक इन दिनों दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। सीएम साय के साथ उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री भी दूसरे राज्यों में पार्टी का चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ओडिशा पहुंचे, यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन्हें जनता और उसकी समस्याओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

ओडिशा सरकार पर साधा निशाना 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है, उन सभी राज्यों में विकास का काम तेजी गति से हो रहा है। वहीं ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार नाकामयाब रही है। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार केवल एक परिवार के लिए ही काम कर रही है। इन्हें ओडिशा की जनता और उसकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: AC में बैठकर शराब पीने पर क्या बोली छत्तीसगढ़ की जनता? भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

पटनायक सरकार पर उठाएं सवाल

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर वार करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि पश्चिम ओडिशा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बेरोजगारी के चलते यहां से लाखों लोग छत्तीसगढ़ समेत दूसरे बड़े राज्यों में पलायन कर चुके हैं। लेकिन 25 साल से शासन में रहने के बावजूद पटनायक सरकार ने इसके लिए कुछ नहीं किया। इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा के कांटाबांजी के बोंगामुंडा और सिंधेकेला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola