अमेरिकी ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर करते हुए कहा कि भारत में यात्रा के लिए स्पेशल परमिशन लेनी होगी। कयोंकि भारत में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है। ये एडवाइजरी अमेरिकी ने जारी कर बताया कि भारत के कुछ राज्यों में स्थिति सही नहीं है। ऐसे में कहीं भी यात्रा करने से पहले मिनिस्ट्री को इसकी जानकारी दें।
कौन-कौन से राज्य हैं जहां लेनी पड़ेगी परमिशन ?
अब इस मामले को लेकर सियासी बवाल हो चुका है। इसके अलावा एडवाइजरी में झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय, ओडिशा के बारे में बताया गया है। अगर लोगों को इनके अलावा अन्य शहर में जाना है, तो इसके लिए परमिशन लेनी जरूरी है। इसके अलावा पूरी जानकारी देनी होगी।
महिलाओं को मिली खास सलाह
इस एडवाइजरी में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर ज्यादा चिंता दिखाई गई है। जिसमें बताया गया कि भारत में दुष्कर्म और यौन हिंसा के मामले काफी बढ़ रहे हैं। इसलिए अमेरिकी महिला अकेले ट्रैवल न करें। वहीं, ज्यादातर टुरिस्ट प्लेस, मार्केट अक्सर टेररिस्ट अटैक की गतिविधि का खतरा रहता है। यात्रियों को इन जगहों पर स्पेशल अलर्ट रहने को कहा गया है।
पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना
अमेरिकी सरकार के फरमान से सियासत गरमा गई है। अमेरिकी सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में अपने नागरिकों को यात्रा न करने की सलाह दी है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। उन्होंने ने लिखा कि है अमृत काल? अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत के छह राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?
बीजेपी ने पूर्व CM बघेल के ट्वीट पर निशाना साधा
अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट का बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि अपने पूरे इतिहास में कांग्रेस की ऐसी दयनीय हालत कभी नहीं थी। ऐसा लगता है कि उसकी पूरी राजनीति अब अमेरिका आधारित प्रॉपगैंडा पर निर्भर करती है। जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई का काम केवल ट्रंप का संघर्षविराम से संबंधित ट्वीट गिनना रह गया है।
वहीं प्रदेश की कांग्रेस इकाई अब अमेरिका की एडवाइजरी पर राजनीति कर रही है। ऐसा शर्मनाक और हास्यास्पद स्थिति वाले कांग्रेस पर क्या टिप्पणी की जाए। सोरोस की पहुंच अब शायद राजीव भवन तक है। किसी भारतीय आंकड़ें पर कांग्रेस के पास हिम्मत है तो बहस करे। अपने काम का देखे जहां हर 6 घंटे पर एक दुष्कर्म और 8 घंटे पर हत्या होती थी।
ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री, 30 मिनट तक दरवाजा नहीं खुलने पर मची अफरातफरी
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines