---विज्ञापन---

इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री, 30 मिनट तक दरवाजा नहीं खुलने पर मची अफरातफरी

दिल्ली से एक इंडिगो फ्लाइट मंगलवार दोपहर करीब 2:25 बजे रायपुर के वीर नारायण इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर पहुंची। लैंडिंग के बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद फ्लाइट का गेट लॉक हो गया, जिससे सैकड़ों यात्री अंदर ही फंस गए।

---विज्ञापन---

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से विमानों में लगातार तकनीकी खराबी आ रही है। ताजा मामला रायपुर एअरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा है। मंगलवार को इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब 30 मिनट तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि लैंडिग के दौरान 30 मिनट तक फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी यात्रियों में शामिल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विधायक और मेयर भी थे शामिल

बताया जा रहा है कि दिल्ली से एक इंडिगो फ्लाइट मंगलवार दोपहर करीब 2:25 बजे रायपुर के वीर नारायण इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर पहुंची। लैंडिंग के बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद फ्लाइट का गेट लॉक हो गया, जिससे सैकड़ों यात्री अंदर ही फंस गए। इन्हीं यात्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी शामिल थे। उनके साथ विधायक चतुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे भी मौजूद थी। इसके बाद एअरपोर्ट में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

इस वजह से 30 मिनट तक नहीं खुला गेट

बताया जा रहा है कि फ्लाइट के केबिन की स्क्रीन ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद फ्लाइट का सिस्टम ठप पड़ गया। इसी वजह से गेट लॉक हो गया। इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद करीब आंधे घंटे तक एअरपोर्ट को अफरातफरी का माहौल बना रहा। 30 मिनट बाद गेट खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

---विज्ञापन---

पूर्व सीएम का आया बयान

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी समस्या आई थी। इसी के चलते गेट बंद हो गया था। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फ्लाइट का दरवाजा खोला गया। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

First published on: Jun 18, 2025 07:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola