Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

Bhanupratappur by-election: कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज, सावित्री मंडावी ने किया जीत का दावा

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने भारी बहुमत के साथ उपचुनाव में जीत हासिल करने का दावा किया है। कांग्रेस […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Feb 9, 2024 19:32

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने भारी बहुमत के साथ उपचुनाव में जीत हासिल करने का दावा किया है।

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष ने सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं। बूथ स्तर तक नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कांग्रेस इस उपचुनाव को भारी बहुमत के साथ जीतेगी।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए मंत्रियों के साथ 40 से अधिक विधायकों और पूर्व विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही हजारों कार्यकर्ता चुनाव में जुट गए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल के बाद अब गुजरात में स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है, जहां वे कई विधानसभा सीटों में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का विश्वास मुख्यमंत्री पर बढ़ा है। राज्य सरकार की योजनाएं देश में चर्चित हो रही हैं, इससे भाजपा बौखलाई हुई है। मुख्यमंत्री जल्द ही प्रचार के लिए गुजरात पहुंचेंगे।

---विज्ञापन---

(https://gunnewsdaily.com/)

First published on: Nov 19, 2022 03:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.