---विज्ञापन---

रातोंरात कहां गायब हो गया 60 फीट लंबा और 30 टन वजनी पुल? छत्तीसगढ़ के कोरबा में सामने आया मामला

Korba Bridge Stolen: चोरी की अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानेंगे तो कहेंगे कि चोरों से कोई चीजा छिपाकर नहीं रखी जा सकती. छतीसगढ़ के कोरबा में नदी पर बना पुल चोरी हो गया है. चोर गैस कटर से लोहे के गार्डर काटकर ले गए और नदी के दोनों सिरों पर सिर्फ कटे हुए लोहे के ठूंठ रह गए हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Bridge Stolen in Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां से एक पुल चुरा लिया गया है. जी हां, करीब 60 फीट लंबा, 5 फीट चौड़ा और 30 टन वजनी पुलिस रातोंरात गायब हो गया. लोगों का कहना है कि रात 11 बजे तक भी पुल था, लेकिन सुबह पुल गायब हो गया. नहर के दोनों सिरों पर कटे हुए लोहे के ठूंठ मिले हैं, जिस पर गैस कटर के निशान भी हैं. पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी है.

यह भी पढ़ें: बारातियों को ले जा रही बस पलटने से 5 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-झारखंड के बॉर्डर पर हुआ हादसा

---खबर नीचे जारी है---

जिला कलेक्टर और SP को दी गई शिकायत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना की CSEB पुलिस चौकी में पुल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत और SP सिद्धार्थ तिवारी को शिकायत दी गई है, वहीं पुल चोरी होने की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. शहर से गुजरने वाले हसदेव बाईं तट नहर पर करीब 40 साल पहले लोहे का पुल बनाया गया था, जिससे गुजरकर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के लोग शहर तक आते हैं.

कोरबा शहर से कटा वार्ड नंबर 17 का संपर्क

पुल चोरी होने के बारे में तब पता चला, जब लोग शहर आने के लिए निकले, लेकिन नदी पर पुल नहीं देखा तो वार्ड के पार्षद लक्ष्मण श्रीनिवास को इस बारे में बताया. वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन करके बुलाया. पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और केस दर्ज कर लिया. लक्ष्मण ने जिला कलेक्टर को भी लिखित शिकायत दी. उन्होंने बताया कि पुल पर मोटे-मोटे लोहे के गर्डर लगे हुए थे, जिस पर लोहे की मोटी-मोटी प्लेट भी लगी थीं.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: लव स्टोरी, करोड़ों की चोरी… छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड के लिए भतीजी ने घर में ही लगा दी सेंध

करीब 15 लाख रुपये का लोहा हुआ है गायब

40 साल से पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था और अब चोर एक रात में पूरा पुल काटकर ले गए. एक अनुमान के अनुसार, पुल से लोहे की चोरी स्क्रैप माफिया ने की होगी और जितना लोहा गायब हुआ है, बाजार में उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है. चोरों ने पेयजल के लिए बिछाई गई पानी की पाइप लाइन की सिक्योरिटी के लिए लगाए गए लोहे की मोटी सलाखें भी चरा लीं, लेकिन गनीमत रही कि पाइप लाइन सुरक्षित है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 23, 2026 10:17 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola