हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाट बाजारों में खरीददारी के साथ ग्रामीणों को मिल रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, जानें सफलता की कहानी

विज्ञापन

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना जिले के उन दुर्गम क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है जहां तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच नहीं पाती थी। आज सुदूर ग्रामीण इलाके के लोग इस योजना से जुड़ कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की गाड़ी स्वास्थ्य अमले के साथ जिले के उन दूरस्थ इलाकों के साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुंचती है और वहां स्वास्थ्य शिविर लगा कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुविधाएं सुगम बनाती है।

योजना की ग्रामीण कर रहे तारीफ

इन हाट बाजारों में दूर-दूर से ग्रामीण अपनी जरूरत के सामान के खरीददारी के लिए आते हैं और खरीददारी के साथ साथ निशुल्क स्वास्थ्य लाभ भी उठाते हैं। इस योजना से जिले के दुर्गम क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है और इस योजना को ग्रामीणों द्वारा सराहना भी मिल रही है।

विज्ञापन

सहजता से मिल रही दवाइयां

कोण्डागांव जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलाें तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना से ग्रामीणों को गांव के पास ही हाट बाजार में जांच और दवाइयों की उपलब्धता सरल और सहज रूप से मिल रही है। जिले में स्थानीय प्रशासन की देख-रेख में इस योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इलाज के लिए आते हैं गंभीर बीमारियों के मरीज

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जुड़े डॉ. भुनेश्वर मानिकपुरी बताते हैं कि हमारी टीम जिले के उन पहुंच विहीन साप्ताहिक हाट बाजारों में जाती है और वहां स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परामर्श के साथ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती है शिविर में ज्यादातर फंगल इंफेक्शन, डायबिटीज और मलेरिया के मरीज इलाज के लिए आते हैं। कुधुर, मटवाल, पुंगारपाल और तुमड़ीवाल क्षेत्र में अधिकतर मलेरिया पीड़ित मरीज इलाज के लिए आते हैं।

विज्ञापन

शिविरों का 25 हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ

जिले में पिछले साल मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत हाट बाजारों में 3085 शिविर लगाये गये और इन शिविरों में 2 लाख 22 हजार 195 ग्रामीणजन लाभान्वित हुए।

इस वर्ष 1 अप्रैल 2023 से अब तक कुल 239 स्वास्थ्य शिविर लगाये गये हैं जिनमे 25 हजार 488 लोग लाभान्वित हुये हैं। इन शिविरों में बुखार, मलेरिया, सर्दी,खांसी सहित हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप तथा अन्य गंभीर बीमारियों की जांच की जाती है।

विज्ञापन

(Valium)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola