5 बहनें, 1 भाई, वो पुलिस... सुसाइड नहीं कर सकती, महिला सिपाही की मौत पर बड़ा खुलासा

Bihar News: अनीता के गांव से थाने पहुंचे मुखिया ने कहा कि पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता काम करके घर चलाती थी। इसके साथ ही वह दिलेर लड़की थी, वह खुद को खत्म नहीं कर सकती। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने पुलिस बैरक में जान दे दी। मामले में जांच जारी है।

बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने पुलिस बैरक में जान दे दी। मामले में जांच जारी है।

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही ने पुलिस बैरक के कमरे में आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि 2018 बैच की महिला सिपाही अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर जिले की है, जो 2023 में कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में तैनात हुई।

घटना के बाद पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सिपाही ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। खबर थाने को दी गई, दरवाजा तोड़ा गया, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई।

मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि महिला सिपाही वीडियो कॉल पर थी, जब उसने आत्महत्या की।

फांसी पर लटकने को लेकर सवाल

मामले में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर आगे जाँच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि अनीता से घरेलू विवाद बिल्कुल नहीं था, परिजनों ने फांसी पर लटकने को लेकर सवाल किया और जाँच की मांग की।

अनीता के गांव से थाने पहुंचे मुखिया ने कहा कि पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता काम करके घर चलाती थी। इसके साथ ही वह दिलेर लड़की थी, वह खुद को खत्म नहीं कर सकती। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ