Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये 5 नाम सबसे आगे

नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये 5 नाम सबसे आगे

Author
Written By: Raghav Tiwari Updated: Mar 5, 2026 13:34

होली के मौके पर बिहार की राजनीति में धमाका हुआ है। होली के दिन ही बिहार में सीएम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। जी हां पहले तो किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ फिर जेडीयू नेताओं ने इसकी पुष्टि की। आज सीएम नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली जाने वाले हैं। नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए नामांकन करेंगे। इस फैसले पर लोगों को यकीन नहीं हुआ, वहीं जेडीयू कार्यकर्ताओं में इसका विरोध शुरू हो गया। इस सभी के बीच एक चर्चा खूब जोरों पर है कि अगर नीतीश ने दिल्ली जाने का मन बना लिया तो बिहार का अलगा मुख्य मंत्री कौन होगा। अगले सीएम की रेस में 5 नाम सबसे आगे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए ने शानदार जीत हासिल की थी। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें बीजेपी की 89, जेडीयू की 85, एलजेपीआर की 19, हम की 5 और आरएलएम की 4 सीटें शामिल हैं। चुनाव के बाद जेडीयू से नीतीश कुमार सीएम बने और बीजेपी के दो डिप्टी सीएम बने। इसके अलावा कैबिनेट में भी बीजेपी का दबदबा दिखा। सूत्रों ने बताया कि अब अगर नीतीश कुमार राज्य सभा जाते हैं तो सीएम बीजेपी का होगा। इसके अलावा दोनों डिप्टी सीएम के पद जेडीयू के पास जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  LIVE: राज्यसभा के लिए नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने लिखी पोस्ट

हालांकि सीएम की बात करें तो बीजेपी के पास दो बड़े चेहरे हैं। पहला नित्यानंद राय और दूसरा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। बिहार चुनाव में टिकट बांटने से लेकर सहयोगी दलों को मनाने और जीत हासिल करने तक नित्यानंद राय की अहम भूमिका रही है। बीजेपी ने राय पर काफी भरोसा जताया था। इसके बाद चुनाव जीतते ही सम्राट चौधरी को बिहार का गृह मंत्री बनाया गया था। इससे सम्राट बीजेपी का भरोसेमंद चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सिंघवी पर दोबारा भरोसा, कांग्रेस ने राज्य सभा के लिए जारी किए 6 उम्मीदवार

नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी के अलावा सीएम की रेस में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और विधायक संजीव चौरसिया का नाम शामिल है। हालांकि बीजेपी की रणनीति हमेशा अलग होती है। पिछले चुनावों में दिल्ली, मप्र, यूपी में रेस में चल रहे नामों से इतर नेताओं को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

First published on: Mar 05, 2026 11:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.