Bihar Board 12th Topper List 2026: कॉमर्स में अदिती, साइंस में आदित्य और आर्ट्स में निशु ने किया टॉप; देखें पूरी लिस्‍ट

बिहार के 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज दोपहर परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। तीनों स्‍ट्रीम कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स में टॉप करने वालों की पूरी ल‍िस्‍ट यहां देखें:

BIHAR BOARD .jpg (1)
विज्ञापन

Bihar Board Class 12th Science, Commerce and Arts Toppers List : बिहार बोर्ड ने लगातार आठवीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मात्र 25 दिनों के भीतर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड ने आज दोपहर 12वीं का परिणाम घोषित किया। इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इस बार पास होने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्‍या ज्‍यादा है. साइंस स्‍ट्रीम में भले ही समस्‍तीपुर के आद‍ित्‍य ने बाजी मारी है, लेक‍िन कॉमर्स और आर्ट्स में लड़कियों का बोलबाला रहा.

तीनों स्‍ट्रीम के टॉपर्स की ल‍िस्‍ट

बेटियों का दबदबा: लड़कों को छोड़ा पीछे
इस साल के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन

छात्राओं का पास प्रतिशत: 86.23%
छात्रों का पास प्रतिशत: 84.09%
कुल 26 टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई है, जिनमें से 19 लड़कियां हैं। आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राएं टॉपर रही हैं, जबकि साइंस स्ट्रीम में छात्र ने टॉप किया है।

परीक्षा के मुख्य आंकड़े
कुल परीक्षार्थी: 13,17,846
छात्राएं: 6,75,844
छात्र: 6,42,002
परीक्षा तिथियां: 2 से 13 फरवरी, 2026

कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

विज्ञापन

interbiharboard.com
bsebexam.com

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:

विज्ञापन
  • वेबसाइट पर जाएं और Senior Secondary Annual Examination 2026 चुनें।
  • अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) का चयन करें।
  • अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर होगी।

पास होने के लिए जरूरी अंक
छात्रों को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ