Bihar Assembly Speaker: बिहार की 18वीं विधानसभा के उद्घाटन सत्र का आज दूसरा दिन है और आज विधानसभा को नए अध्यक्ष भी मिल गए. जी हां, विधायक डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है और वे सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाने के बाद कुर्सी पर बिठाया और बधाई भी दी.
वहीं पद संभालने के बाद प्रेम कुमार ने पार्टी और सहयोगी दलों का आभार जताया. साथ ही कहा कि सदन को निष्पक्षता से चलाने की शपथ ली है और इसे पूरी शिद्दत से निभाऊंगा. लोकतंत्र में विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है. एक बार शपथ ग्रहण की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो जाएं, उसके बाद सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रहेगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया आभार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि पूरे सदन की तरफ से आपका अभिनंदन करता हूं. सभी दलों के नेता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने निर्विरोध इनका निर्वाचन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भी बधाई देता हूं. प्रेम कुमार शुरू से मंत्री के रूप में काम करते रहे हैं और उनका लंबा अनुभव है. सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे सदन के संचालन में अध्यक्ष का सहयोग करें. अध्यक्ष महोदय को बधाई और शुभकामना देता हूं और पूरे सदन से खड़ा होकर इन्हें प्रणाम करने का आग्रह करता हूं.
35 साल से राजनीति में हैं MLA प्रेम कुमार
बता दें कि डॉ. प्रेम कुमार BJP के वरिष्ठ नेता हैं और बिहार के 9 बार के विधायक हैं. वे पिछले 35 साल से राजनीति में हैं. प्रेम कुमार इस बार बिहार की गया टाउन सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. मगध यूनिवर्सिटी से MA हिस्ट्री, LLB और PhD साल 2015 में विपक्ष के नेता भी बने थे. साल 1990 में वे पहली बार गया टाउन से विधायक बने थे. 1995 से 2010 के बीच हुए 4 विधानसभा चुनाव उन्होंने जीते. वहीं लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर BJP विधायक की नियुक्ति पार्टी को और मजबूत करती हैं और पार्टी की बिहार में बढ़ती ताकत दिखाती है.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
5 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines