Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

यात्रा के दौरान राहुल गांधी को Kiss करके भागा शख्स, सुरक्षाकर्मी भी रह गए सन्न, देखें वीडियो

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। अररिया में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी की बुलेट बाइक के पास पहुंचा और उन्हें गले लगाकर किस कर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को खींचकर दूर किया और थप्पड़ भी मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 24, 2025 14:20
Rahul gandhi news
यात्रा के दौरान राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं। उनके साथ इंडिया ब्लॉक के तमाम नेताओं के साथ राजद के तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। 24 अगस्त को जब राहुल गांधी अररिया के लिए निकले तो वह बाइक पर सवार थे। उनके साथ बाइक सवार लोगों की भीड़ थी। इसी दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के पास पहुंच गया और किस करके भाग निकला।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी बुलेट चला रहे हैं, उनके साथ बिहार कांग्रेस के नेता बैठे हुए हैं। बगल में चल रही दूसरी बुलेट पर तेजस्वी यादव सवार हैं और उनके पीछे राहुल गांधी का सुरक्षाकर्मी बैठा हुआ है। इसी बीच एक जगह मौका पाकर एक शख्स राहुल गांधी के करीब पहुंच गया।

---विज्ञापन---

लड़का राहुल गांधी के पास पहुंचा और उन्हें पकड़ लिया। राहुल गांधी भी रुक गए। लड़के ने उन्हें गले लगाया और किस कर लिया। तब तक सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और शख्स को खींचकर दूर किया और उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। राहुल गांधी के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों को दूर किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि रविवार को यात्रा अररिया पहुंच चुकी है। यहां से राहुल गांधी शाम को दिल्ली निकल जाएंगे। सोमवार को यात्रा को रोका गया है, मंगलवार को इस यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होने वाली हैं। आज राहुल गांधी की इस यात्रा का आठवां दिन है और इसमें तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी, भाकपा(माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : ‘चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया’, यात्रा के बीच राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ने EC पर बोला हमला

पूर्णिया से अररिया पहुंचने के लिए राहुल गांधी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले, उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। राहुल गांधी यात्रा के दौरान लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, कभी वह ढाबे पर रुकते हैं तो कभी लोगों के पास रुककर बातचीत करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लोग खुद से यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

First published on: Aug 24, 2025 02:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.