अमिताभ ओझा, पटना: शराबियों को पकड़ने से लेकर अपराधियों को दबोचने और विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। सरकार बदलने के बाद नीतीश नीतीश कुमार के सुशासन पर बीजेपी लगातार सवाल उठाती नजर आई है। ऐसे में राजधानी पटना के जक्कनपुर थाने से 5 कैदियों को कोर्ट ले जा रहे पुलिस वाहन का तेल खत्म हो जाने के बाद सड़क पर ही रुक गया। उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।
धक्का देकर किनारे लगाया
दरअसल पूरा मामला पटना के जक्कनपुर थाना का है, जहां जुआ खेलने के दौरान पकड़े गए पांच आरोपियों को पुलिस कोट भेज रही थी और थाने से महज 100 गज की दूरी पर पुलिस वाहन का अचानक पेट्रोल खत्म हो गया। उसके बाद कैदियों को कोर्ट लेकर जा रही पुलिस जिप्सी बीच सड़क पर ही रुक गई मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बीच सड़क पर बंद पड़े पुलिस वाहन को धक्का देकर किनारे लगाया। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद जक्कनपुर थाने के सिपाही ने पुलिस जिप्सी में तेल खत्म होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिसिया जिप्सी में तेल खत्म हो जाने के कारण कैदी को कोर्ट ले जा रही जिप्सी बंद पड़ गई है जिसकी जानकारी प्रभारी इंस्पेक्टर को दे दी गई है ।
दूसरी गाड़ी मंगवाई
हालांकि मामले की जानकारी मिलते हैं जक्कनपुर थाना के प्रभारी थानेदार श्रीकांत पासवान ने आनन-फानन में कैदियों को कोर्ट भेजने के लिए थाने की दूसरी गाड़ी मंगवाई और उसके बाद मौके पर मौजूद सभी पांचों कैदियों को कोर्ट भेजा गया हालांकि बीच सड़क पर करीब 15 मिनट तक कैदियों को लेकर खड़ी रही पुलिस के इस दौरान हाथ पांव फूलते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
20 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines