Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में शराब माफियाओं का आतंक, पुलिस पर किया हमला, आरोपी को भी छुड़ाया

पटना: बिहार में शराब माफियायों के हौसले बुलंद हैं। शराब तस्कर से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। पटना में फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बिहटा के मूसेपुर टोला में शराब के लिए छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग और पुलिस टीम पर शराब माफियाओं हमला कर दिया। शराब माफियाओं […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Apr 24, 2023 12:51
Bihar News

पटना: बिहार में शराब माफियायों के हौसले बुलंद हैं। शराब तस्कर से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। पटना में फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बिहटा के मूसेपुर टोला में शराब के लिए छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग और पुलिस टीम पर शराब माफियाओं हमला कर दिया।

शराब माफियाओं ने पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने विरोध किया तो बदमाशों ने पथराव किया और पुलिस की स्कॉर्पियो की क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए।

---विज्ञापन---

पथराव देख पुलिस और मद्य निषेध विभाग की वापस लौटना पड़ा। मद्य निषेध विभाग के 3 पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हो गए। इस घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम वापस गांव पहुंची। पुलिस ने छापेमारी कर 2 महिला और 6 पुरुष को हिरासत में लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2023 12:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.