BJP on Tejashwi Yadav Indian Team Pakistan Visit: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं? यह सवाल पिछले कई दिनों से चर्चा में है। ज्यादातर लोगों ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर आपत्ती जताई है। भारत सरकार ने भी दो टूक शब्दों में टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। इसी मुद्दे को ढाल बनाकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
तेजस्वी का बयान
टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि खेलकूद में राजनीति करना ठीक नहीं है। हम यही चाहते हैं कि हमारे देश में अन्य देशों के लोग खेलने आएं। कोई कहीं भी खेलने जाए, इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम लोग सभी के साथ खेलते हैं। हमारी टीम ओलंपिक में हिस्सा लेती है। वहां युद्ध नहीं खेल होता है। जहां तक बात टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की है, तो उन्हें जरूर जाना चाहिए। क्या पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं गई है। पहले भी वो लोग जाते रहें हैं, हम लोग भी जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरयानी खाने पाकिस्तान जाएं, तो अच्छी बात है, लेकिन भारतीय टीम क्रिकेट खेलने जाए तो नहीं?
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में फिर होगा नाटक! पूर्व सीएम येदियुरप्पा की बढ़ेगी मुश्किल, कैबिनेट ने उठाया बड़ा कदम
बीजेपी ने दिया जवाब
वहीं अब तेजस्वी के बयान पर न सिर्फ खेल जगत बल्कि राजनीति में भी जवाब-सवाल का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार के बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने तेजस्वी पर पलटवार किया है। पवन जायसवाल ने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इसका फैसला तेजस्वी यादव नहीं करेंगे। ये टीम को तय करने दें कि वो कहां खेलना चाहते हैं।
टीम इंडिया ने सुनाया फैसला
बता दें कि भारत सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से भारतीय टीम के क्रिकेटरों को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था। टीम इंडिया ने भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। खबरों की मानें तो ICC अब हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन कर सकता है, जिसमें भारत के मैच दूसरे देश में करवाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार सरकार ने बनाया सर्दी में सड़क हादसे रोकने का प्लान; विभाग चीफ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
14 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
15 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
23 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines