---विज्ञापन---

देश angle-right

कर्नाटक में फिर होगा नाटक! पूर्व सीएम येदियुरप्पा की बढ़ेगी मुश्किल, कैबिनेट ने उठाया बड़ा कदम

Karnataka Cabinet to Reopen Case against BS Yediyurappa: कर्नाटक के पूर्व मुख्मंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्नाटक कैबिनेट ने येदियुरप्पा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार केस को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है।

---खबर नीचे जारी है---

Karnataka Cabinet to Reopen Case against BS Yediyurappa: कर्नाटक उपचुनाव में तीन की तीनों सीटें जीतने के बाद सत्ताधारी पार्टी फुल फॉर्म में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कर्नाटक कैबिनेट ने उनके खिलाफ चलने वाले मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के केस को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक कैबिनेट ने राज्यपाल को भी अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने की सलाह दी है।

केस में कई लोगों के नाम

पूर्व सीएम येदियुरप्पा और कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष विजेंद्र समेत कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। कर्नाटक कैबिनेट ने पहले भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन राज्यपाल ने इसे नकार दिया था। ऐसे में कर्नाटक कैबिनेट ने फिर से इस केस को रिओपन करने पर मुहर लगा दी है।

---खबर नीचे जारी है---

कैबिनेट नोट में खुलासा

कर्नाटक की कैबिनेट ने पूर्व सीएम पर 12 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। कर्नाटक कैबिनेट के नोट के अनुसार आरोपी नंबर 7 ने आरोपी नंबर 1 (बीएस येदियुरप्पा) के कहने पर 12 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत आरोपी नंबर 5 (रामालिंगम बिल्डर) से मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें- 12 विभाग, विधान परिषद का सभापति पद; एकनाथ शिंदे ने अमित शाह के सामने रखीं ये 4 बड़ी मांगें

---खबर नीचे जारी है---

कैबिनेट का दावा

कैबिनेट नोट की मानें तो बिल्डर रामालिंगम ने 12 करोड़ की रिश्वत अदा की थी। यह पैसे कैश के रूप में के.रवि को दिए गए, फिर प्रकाश ने इन पैसों को विजेंद्र के पास पहुंचाया। इन पैसों के लेन-देन की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे एक प्राइवेट कन्नड़ न्यूज चैनल पर प्रसारित किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर आरोप है कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने बिल्डर से रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बेंगलुरु विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए मोटी रकम वसूली थी। जिसके कारण येदियुरप्पा पर मनी लॉन्ड्रिंग, चीटिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कोविड-19 स्कैम

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश राव ने येदियुरप्पा सरकार पर कोराना महामारी के दौरान भी घोटाले का आरोप लगाया था। दिनेश राव का कहना है कि जस्टिस मिशेल डी कुन्हा की अगुवाई में एक कमीशन का गठन किया गया है, जो कोरोना महामारी में हुए घोटाले की जांच करेगा। आरोपों की मानें तो येदियुरप्पा सरकार के दौरान कोविड-19 की दवाओं और इक्विपमेंट की खरीद-फरोख्त में छेड़छाड़ हुई है।

यह भी पढ़ें- बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 29, 2024 10:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola